दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 5.06 लाख लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इस दौरान 2.72 लाख लोग ठीक भी हुए और 8 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई। शनिवार को सबसे ज्यादा मामले ब्राजील में आए, यहां 73,450 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद सबसे ज्यादा केस अमेरिका (55,908), भारत (43,815) और फ्रांस (35,345) में रिकॉर्ड किए गए।
दुनिया में 12.34 करोड़ मरीज
दुनिया में अब तक 12.34 करोड़ लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 9.94 करोड़ लोग संक्रमण से ठीक हुए और 27.21 लाख लोगों की मौत भी हुई है। फिलहाल 2.12 करोड़ मरीजों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
इंग्लैंड में रिकॉर्ड वैक्सीनेशन
ब्रिटेन में शनिवार को 7 लाख 11 हजार 156 लोगों को कोरोना वैक्सीन का डोज लगाया गया। इसमें से 6 लाख 36 हजार 219 लोग तो सिर्फ इंग्लैंड से थे। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक, जब से वैक्सीनेशन प्रोग्राम की शुरुआत हुई है, यह एक दिन लगाई गई वैक्सीन का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, इसी के साथ ब्रिटेन में 18 साल से ज्यादा की उम्र की आधी से ज्यादा आबादी को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगा दिया गया है। यहां अब तक 2 करोड़ 68 लाख 53 हजार 407 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है।

फ्रांस में ICU में भर्ती मरीजों का आंकड़ा इस साल के टॉप पर
फ्रांस में भी कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। यहां ICU में भर्ती कोरोना मरीजों का आंकड़ा 4,353 पहुंच गया है। यह संख्या इस साल सबसे ज्यादा है। साल की शुरुआत में सिर्फ 66 मरीज ही ICU में भर्ती थे। शनिवार को देश में 35,327 कोरोना के मामले सामने आए। इस दौरान 185 लोगों की मौत भी हुई।
टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 30,482,127 | 554,871 | 22,683,617 |
ब्राजील | 11,950,459 | 292,856 | 10,419,393 |
भारत | 11,598,710 | 159,790 | 11,128,119 |
रूस | 4,447,570 | 94,659 | 4,060,652 |
UK | 4,291,271 | 126,122 | 3,650,226 |
फ्रांस | 4,252,022 | 92,167 | 279,646 |
इटली | 3,356,331 | 104,642 | 2,686,236 |
स्पेन | 3,212,332 | 72,910 | 2,945,446 |
तुर्की | 2,992,694 | 29,959 | 2,807,572 |
जर्मनी | 2,658,851 | 75,196 | 2,409,700 |
(ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।)