रविवार को पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हुआ तो दिन के तापमान में इजाफा हो गया। शनिवार को 34.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ तापमान रविवार को 35.7 डिग्री रहा, जो सामान्य आंका गया। न्यूनतम तापमान स्थिर है। शुक्रवार रात को यह 18.6 डिग्री था, जो शनिवार रात को 18.4 डिग्री दर्ज हुआ। दिनभर हवा चलने से धूप महसूस नहीं हुई।
सुबह 9 बजे तक हवा में ठंड के शुरुआती दिनों जैसा एहसास था। सोमवार को तापमान में और इजाफा हो सकता है। दिन का पारा 36 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब 25 मार्च के बाद एक विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हालांकि यह इंदौर में ज्यादा असरदार नहीं होगा। हलके बादल छा सकते हैं।
चौथा विक्षोभ 25 मार्च के बाद आएगा
गर्मी प्रभावित करने अब तक तीन विक्षोभ आ चुके हैं। चौथा 25 मार्च के बाद आएगा। पिछली दफा भी मार्च में इतने ही विक्षोभ आए थे। कमोबेश इनके आने की अवधि भी करीब-करीब समान तारीखों वाली थी।