- जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, बेमेतरा शहर में आज से किया गया लॉकडाउन
- जिले में 1017 एक्टिव केस, 72 मरीजों की हो चुकी है मौत, अब तक 6274 पॉजिटिव मिले
छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच एक बार फिर लॉकडाउन ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के बेमेतरा शहर में जिला प्रशासन ने शुक्रवार से लॉकडाउन लगा दिया है। इसके साथ ही बेमेतरा, नवागढ़, बेरला, मारो और ग्राम पंचायत भेड़नी को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन सभी स्थानों पर सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें खुल सकेंगी। शेष सभी को खोलने पर रोक लगा दी गई है।

दोपहर 2 बजे के बाद दुकानें खुलीं तो होगी कार्रवाई
जिला प्रशासन ने एक दिन पहले ही गुरुवार देर शाम व्यापारियों के साथ बैठक कर स्थिति स्पष्ट कर दी थी। साथ ही यह भी बता दिया है कि दोपहर 2 बजे के बाद व्यवसाय करते मिलने पर महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। कंटेनमेंट जोन में अनावश्यक आने-जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बिना मास्क के घूमते मिले तो 500 रुपए जुर्माना देना होगा। इस दौरान कंटेनमेंट जोन में सभी ऑफिस और प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहेंगे।

प्रभारी अधिकारी और पर्यवेक्षण अधिकारी भी तय किए गए
जिला प्रशासन ने एक नगर पालिका, 3 नगर पंचायत और एक ग्राम पंचायत को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
कंटेनमेंट जोन | प्रभारी अधिकारी | पर्यवेक्षण अधिकारी |
बेमेतरा | राजकुमार मरावी (तहसीलदार)
9131632587 |
दुर्गेश कुमार वर्मा (SDM)
9826352436 |
मारो | प्रफुल रजक (तहसीलदार)
7773008815 |
दुर्गेश कुमार वर्मा (SDM)
9826352436 |
नवागढ़ | रेणुका रात्रे ( प्रभारी तहसीलदार)
8435654427 |
दुर्गेश कुमार वर्मा (SDM)
9826352436 |
बेरला | हीरा गवर्ना (तहसीलदार)
9479263268 |
दुर्गेश कुमार वर्मा (SDM)
9826352436 |
भेड़नी | पौरस वेंताल (नायब तहसीलदार)
9479263268 |
संदीप ठाकुर (SDM)
7587705154 |
बेमेतरा में कोरोना
जिले में अब तक 6274 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 78 मरीजों की मौत हो चुकी है। जबकि 1017 अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। गुरुवार रात तक कोरोना संक्रमण के 118 नए मरीज सामने आए हैं। हालांकि 5179 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं। उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है।