- प्रदेश के सभी जिलों में रात का तापमान 5 डिग्री तक नीचे आया
मध्यप्रदेश में लगातार मौसम के मिजाज बदल रहे हैं। मार्च में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी हुई, जिससे 11 साल पुराना अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया। वहीं अप्रैल के पहले 2 दिन में गर्मी से राहत मिली। अभी आज और कल दिन का तापमान इसी तरह बना रहेगा, लेकिन 4 अप्रैल से फिर से गर्मी बढ़ेगी। यह सप्ताह के अंत तक 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा के अनुसार मौसम में यह बदलाव उत्तर से आने वाली हीट वेव के कारण होगा।
प्रदेशभर के न्यूनतम तापमान में गिरावट
प्रदेश में बीते 48 घंटे से दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन की अपेक्षा रात का तापमान काफी तेजी से नीचे आया है और गुरुवार की रात कई जिलों में पारा 5 डिग्री तक नीचे आ गया। भोपाल में अभी यह 4.5 डिग्री सेल्सियस गिर कर 17 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इसके अलावा भी अन्य शहरों में इसी तरह गिरावट दर्ज की गई है। इस कारण यह सामान्य से भी नीचे चला गया।
अधिकतम तापमान वाले जिले
जिला | अधिकतम तापमान |
खरगोन | 41.0 |
रायसेन | 40.4 |
रतलाम | 40.2 |
होशंगाबाद | 39.9 |
न्यूनतम तापमान वाले जिले
जिला | न्यूनतम तापमान |
पचमढ़ी | 12.5 |
उमरिया | 13.6 |
रायसेन | 14.0 |
नौगांव | 15.0 |