ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाली फ्लाइट्स पर 15 मई तक रोक लगाई; दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में 6.72 लाख केस आए - THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
September 23, 2023
THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
_1619495671
Covid-19 Other जीवन शैली तकनीक देश दुनिया विशेष

ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाली फ्लाइट्स पर 15 मई तक रोक लगाई; दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में 6.72 लाख केस आए

न्यूयॉर्क

दुनियाभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। भारत में कोरोना से बिगड़ते हालातों के बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाली सभी फ्लाइट्स पर 15 मई तक रोक लगा दी है।

बीते दिन दुनिया में 6 लाख 72 हजार 914 संक्रमितों की पहचान हुई और 10,767 लोगों की मौत हुई। नए संक्रमितों के आंकड़े की बात करें, तो सोमवार को दुनियाभर में आए केस के 47% मामले सिर्फ भारत में मिले। यहां 3 लाख 19 हजार 435 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई।

उधर, तुर्की में कोरोना पर काबू पाने के लिए लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। यह 29 अप्रैल की शाम से लागू होगा और 17 मई तक चलेगा। इस दौरान इंटर सिटी ट्रांसपोर्ट पर भी लगाम लगाई है। ट्रांसपोर्ट सिर्फ 50% क्षमता के साथ ही ऑपरेट कर सकेंगे। लॉकडाउन के दौरान स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।

पाकिस्तान में सेना तैनात
पाकिस्तान में कोरोना पर काबू पाने के लिए पाबंदियों को लागू कराने के लिए सेना की मदद ली जा रही है। इमरान सरकार ने देश के 16 शहरों में सेना की तैनाती की है। पाकिस्तान में लोगों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं, गैर-जरूरी बिजनेस को शाम के 6 बजे के बाद ऑपरेट करने पर रोक लगाई गई है।

कोरोना अपडेट्स

  • अमेरिका आने वाले समय में एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के 6 करोड़ डोज निर्यात करने की तैयारी में है। व्हाइट हाउस ने बताया कि देशभर में वैक्सीनेशन प्रोग्राम की समीक्षा के बाद इस बात का निर्णय लिया गया है। अमेरिका में तीन वैक्सीन के प्रोडक्शन को बढ़ाया जा रहा है।
  • थाइलैंड के प्रधानमंत्री को मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना भरना पड़ा है। प्रयुत चान-ओचा पर 190 डॉलर यानी करीब 14 हजार 200 रुपए जुर्माना लगाया गया।
  • पाकिस्तान में भी कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। यहां अब रोज 5 हजार के करीब नए मरीज मिल रहे हैं। देशभर में अभी 8 लाख लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं बलूचिस्तान में 250 बच्चे पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत के हालात दिल दहलाने वाले : WHO
भारत में कोरोना महामारी से बिगड़ते हालातों पर WHO ने चिंता जताई है। संगठन के प्रमुख डॉ. टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने कहा कि भारत में इस समय हालात दिल दहलाने वाले हैं। बीते कुछ दिनों में वहां कोरोना के मरीज तेजी से बढ़े हैं। मरीजों के परिजन अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। टेड्रोस ने कहा कि भारत कोविड-19 की भयानक लहर के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है। अस्पताल मरीजों से भर गए हैं। श्मशान घाट पर लाशों की कतार लगी है। ये स्थिति हृदयविदारक है।

अब तक 14.84 करोड़ संक्रमित
दुनिया में अब तक करीब 14.84 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 31.33 लाख से ज्यादा लोगों की मौत भी हुई है। फिलहाल 1.92 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.91 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 1.11 लाख लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Related posts

MP में अब सताएगी धूप:जबलपुर, सागर और रीवा में बारिश; आधे प्रदेश में होगी बूंदाबांदी

Admin

44 ट्रेनें 5 से 17 नवंबर तक रहेंगी कैंसिल:छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को झटका, मुंबई-हावड़ा और कटनी-भोपाल रूट की ट्रेनें प्रभावित

presstv

BJP lodges complaint after Jyotiraditya Scindia’s motorcade blocked in Bhopal

Admin

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन:राहुल ने कहा- संसद में हमें बोलने नहीं दिया जाता, हमारे माइक बंद कर दिए जाते हैं

Admin

Govt hikes excise duty on petrol and diesel by Rs 3 per litre

Admin

कोरिया वन मण्डल -कैम्पा योजना में घोटाला, हरियाली योजना और नरवा विकास, बिल्डिंग निर्माण में घोटाले की बदबू? प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजी जा रही है शिकायत पत्र

Admin

Leave a Comment