बिहार में हर घंटे कोरोना ले रहा 3 जानें:बढ़ रही है मौत की रफ्तार, संक्रमण में भी नहीं आ रही कमी; 24 घंटे में 13,374 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई - THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
October 4, 2023
THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
image-31_1619664706
Covid-19 बिहार राज्य स्वस्थ्य

बिहार में हर घंटे कोरोना ले रहा 3 जानें:बढ़ रही है मौत की रफ्तार, संक्रमण में भी नहीं आ रही कमी; 24 घंटे में 13,374 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई

पटना
बिहार का रिकवरी रेट घटकर 77 प्रतिशत पहुंच गया है
  • प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 9 हजार पार,
  • पिछले 24 घंटे में 84 लोगों की जान चली गई है

कोरोना ने मौत का खतरा बढ़ा दिया है। हर दिन आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में 84 लोगों की जान चली गई है। हर घंटे 3 लोगों को कोरोना ने अपना शिकार बनाया है। संक्रमण के मामलों में भी गिरावट नहीं हो रही है। 24 घंटे में बिहार में 13374 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बढ़ते मामलों के कारण रिकवरी रेट भी तेजी से नीचे आ रहा है। अब बिहार का रिकवरी रेट 77 प्रतिशत पहुंच गया है। बुधवार को 103895 लोगों की जांच कराई गई है।

अब तक 2391 लोगों की जा चुकी है जान

बिहार में अब तक कोरोना से कुल 2391 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 441375 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 340236 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। इसके बाद भी एक्टिव मामलों की संख्या प्रदेश में 98747 हो गई है। यह आंकड़ा तब हुआ है जब बुधवार को एक दिन में 13374 नए मामले आए हैं।

पटना में सबसे अधिक 2207 नए मामले

बिहार में 24 घंटे में कुल 13374 नए मामले आए हैं इसमें पटना में सबसे अधिक 2207 नए मामले आए हैं। गया में 1133, अररिया में 120, अरवल में 179, औरंगाबाद में 597, बांका में 119, बेगूसराय में 764, भागलपुर में 454, भोजपुर में 81, बक्सर में 213, दरभंगा में 140, पूर्वी चंपारण में 218, गोपालगंज में 166, जमुई में 129, जहानाबाद में 168, कैमूर में 190, कटिहार में 278, खगड़िया में 191, किशनगंज 83, लखीसराय में 104, मधेपुरा में 226, मधुबनी में 272, मुंगेर में 272, मुजफ्फरपुर में 490, नालंदा में 423, नवादा में 209, पूर्णिया में 548, रोहतास में 349, सहरसा में 154, समस्तीपुर में 401, सारण में 589, शेखपुरा में 100, शिवहर में 89, सीतामढ़ी में 131, सीवान में 348, सुपौल में 427, वैशाली में 220 और पश्चिमी चंपारण में कुल 547 लोग संक्रमित मिले हैं। बिहार के अलग अलग जिलों में विभिन्न क्षेत्रों से आए 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Related posts

सरकार बनाएगी कारीगरों को कारोबारी, पीएम मोदी ने बताया क्या है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान स्कीम

Admin

मायावती ने ट्वीट कर शिवराज सरकार पर साधा निशाना, बताया- पैर धोना नाटकबाजी और चुनावी स्वार्थ की राजनीति है

Admin

ग्वालियर में ऑक्सीजन की कमी से फिर मौतें:ऑक्सीजन खत्म होने से हुई मौतें, विधायक का दावा 10 मरे; अस्पताल छोड़ कर भागे डॉक्टर, पुलिस तैनात

presstv

देश में छठ पर्व की धूम: CM नीतीश कुमार ने दिया सूर्य को अर्घ्य, श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे सीएम केजरीवाल

Admin

‘जिसके अध्यक्ष रक्षा सौदे में रिश्वत लेते पकड़े गए थे, वो AAP पर आरोप लगा रहे’ : संजय सिंह का BJP पर हमला

presstv

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद संभाला, सोनिया ने कहा- परिवर्तन संसार का नियम है

presstv

Leave a Comment