- वृष, कर्क, सिंह, धनु और कुंभ राशि के लोगों पर रहेगा सितारों का मिला-जुला असर
15 मई, शनिवार के ग्रह-नक्षत्र धृति और मुद्गर नाम के योग बना रहे हैं। एक शुभ और अशुभ योग की वजह से कई लोगों के लिए मिला-जुला दिन रहेगा। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी का कहना है कि आज वृष, कर्क, सिंह, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन सामान्य रहेगा। इनके अलावा मेष राशि वाले लोगों को नौकरी और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। मिथुन राशि वाले लोग कोई बड़ा फैसला लेना चाह रहे हैं तो उसके लिए दिन ठीक नहीं है। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को भी संभलकर रहना होगा। साथ ही वृश्चिक राशि वाले लोगों को कामकाज में सुधार की जरूरत है। आज शुभ योग के प्रभाव से कन्या राशि वालों के बिजनेस में सुधार होगा। तुला राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है, उपलब्धि मिल सकती है। मकर राशि वाले लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मीन राशि वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कामकाज में भी मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- समय कड़ी मेहनत और परीक्षा का है। परंतु फिर भी बदलते परिवेश की वजह से आपने जो कुछ नीतियां बनाई है उनमें सफलता अवश्य मिलेगी। कुछ समय आत्म केंद्रित होकर चिंतन में लगाएं, आपको अपने कई सवालों के उत्तर मिल जाएंगे।
नेगेटिव – कोई अशुभ समाचार मिलने से मन में उदासी जैसी स्थिति रहेगी। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत ना करें, क्योंकि अभी इसके बेहतर परिणाम नहीं मिलेंगे। बच्चों की समस्याओं पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय – व्यापारिक गतिविधियों में लापरवाही ना करें। छोटी सी गलती की वजह से बड़ा ऑर्डर हाथ से निकल सकता है अथवा डील कैंसिल हो सकती हैं। अगर कार्यक्षेत्र में कुछ परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो वास्तु सम्मत नियमों का भी अवश्य पालन करें।
लव – पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। घर का वातावरण भी खुशनुमा और सामंजस्य पूर्ण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9
वृष – पॉजिटिव- अपनी छुपी हुई प्रतिभा और योग्यता को पहचानें तथा सही दिशा में लगाएं। निश्चित ही आपको कोई उपलब्धि हासिल होगी। समय के अनुसार किए गए कार्यों के परिणाम भी उचित मिलेंगे।
नेगेटिव- आलस बिल्कुल ना करें। कई बाहर ज्यादा सोच-विचार करने की वजह से समय हाथ से निकल सकता है। अगर घर में परिवर्तन करने संबंधी कुछ योजना बन रही है तो अभी जल्दबाजी करना उचित नहीं है।
व्यवसाय- अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। इस प्रतिस्पर्धा के दौर में बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। कोई भी निर्णय लेने में समय ना लगाएं। नौकरी पेशा लोग अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। विवाहेत्तर संबंधों से दूर रहें, इनका दुष्प्रभाव घर की सुख-शांति पर पड़ सकता है।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द जैसी समस्याएं रहेगी। व्यायाम और योगा पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन – पॉजिटिव- ग्रह गोचर उचित बना हुआ है। आपके काम सुचारू रूप से बनेंगे जिससे मन में सुकून रहेगा। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से मेलजोल बढ़ाएं। इससे आपका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ेगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार से मनमुटाव हो सकता है। दूसरों की ईगो और गुस्से के सामने अपनी ऊर्जा नष्ट ना करें तथा शांतचित्त् बने रहें। खर्चे की स्थिति बनी रहेगी। परंतु अपने बजट का भी उचित ध्यान रखें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में वर्तमान में जैसा चल रहा है उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। क्योंकि अभी कोई भी अहम निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को ऑफिस का काम घर से करने में कुछ दिक्कतें आएंगी।
लव- पति-पत्नी के मध्य किसी मामूली सी बात को लेकर तकरार रह सकती हैं। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर ना निकले। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से जोड़ों का दर्द भी बढ़ सकता है। हल्का तथा सुपाच्य भोजन लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क – पॉजिटिव- समाजसेवी गतिविधियों में आपका कोई विशेष योगदान रहेगा। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। जिस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप काफी समय से मेहनत कर रहे थे, आज उसका कोई उचित परिणाम मिल सकता है।
नेगेटिव- दोपहर बाद कोई अशुभ समाचार सुनाई दे सकता है। परंतु नकारात्मकता लाने की बजाय परिस्थितियों का सामना करने का प्रयास करें। घर पर बड़े बुजुर्गों के मार्गदर्शन और सानिध्य में भी कुछ समय व्यतीत करने से मनोबल बढ़ेगा।
व्यवसाय- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से अभी तक उत्पादन क्षमता में जो कमीं चल रही थी, उसमें कुछ सुधार आएगा। परंतु साथ ही कोई बड़ा खर्चा भी सामने आ सकता है। हिम्मत ना हारें और व्यवसायिक गतिविधियों में अपनी कार्यप्रणाली संबंधी कुछ सुधार लाएं।
लव- किसी भी परेशानी में जीवनसाथी अथवा पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। इससे आपके मनोबल में वृद्धि होगी और आपसी संबंध भी बेहतर होंगे
स्वास्थ्य- थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी की स्थिति रहेगी। कुछ समय हल्के-फुल्के मनोरंजन और आराम के लिए भी निकालें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 5
सिंह – पॉजिटिव- अपने नजदीकी लोगों से चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। आर्थिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा। धार्मिक तथा अध्यात्मिक क्रियाकलापों में भी उचित समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। किसी की बातों में ना आकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। कहीं भी पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी अवश्य सुनिश्चित कर लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में प्रोडक्शन के साथ-साथ मार्केटिंग संबंधी संपर्क सूत्र को बढ़ाने में भी ध्यान दें। मीडिया से संबंधित तथा ऑनलाइन कार्यों को भी सीखने का प्रयास करें। क्योंकि इनके द्वारा व्यवसाय को गति दे सकते हैं।
लव- पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति सहयोगात्मक रवैया घर की सुख-शांति व अनुशासन बनाकर रखेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- जिन व्यक्तियों को मधुमेह तथा ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे लोग लापरवाही बिल्कुल ना करें तथा अपनी जांच करते रहें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1
कन्या – पॉजिटिव- मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। तथा विशेष मुद्दों पर सलाह-मशविरा भी होगा। ऑनलाइन गोष्टी अथवा सेमिनार में आपके विचारों को महत्वता दी जाएगी। जिससे आप अपने अंदर नई ऊर्जा व स्फूर्ति महसूस करेंगे।
नेगेटिव- युवा वर्ग व्यर्थ की बातों में समय नष्ट ना करें। तथा अपने कैरियर और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखें। वाहन आदि के रखरखाव पर कोई बड़ा खर्चा आ सकता है। तनाव ना लेकर समस्या का हल निकालने का प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार आएगा। कर्मचारियों व सहयोगियों के साथ अच्छे संबंध रखना उनकी कार्य क्षमता को और अधिक बढ़ाएगा। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा।
लव- घर का वातावरण सुखमय बना रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात पुरानी खुशनुमा यादें ताजा करेगी।
स्वास्थ्य- काम की अधिकता की वजह से थकान और तनाव महसूस हो सकते हैं। समय-समय पर उचित आराम और आहार लेते रहें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4
तुला – पॉजिटिव- आप अपनी वाकपटुता तथा व्यवहार कुशलता द्वारा दूसरों को प्रभावित करने में सक्षम रहेंगे। इन गुणों से आपको अपने आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में भी सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख सुविधाओं संबंधी ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर उनकी नियमित देखभाल और सेवा की जरूरत है। कभी-कभी खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा। परंतु परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी, इसलिए धैर्य बनाकर रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह और मदद आपको कोई नई उपलब्धि हासिल करवा सकती है। सरकारी सेवारत लोगों को भी अपने कार्यों के प्रति उचित मेहनत करने से उच्चाधिकारियों की सराहना मिलेगी।
लव- अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। ज्यादा सोच-विचार ना करके बात आगे बढ़ाएं। घर में भी खुशी भरा वातावरण रहेगा।
स्वास्थ्य- रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। गिरने से या वाहन से चोट लगने की आशंका है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8
वृश्चिक – पॉजिटिव- रिश्तेदारों तथा पड़ोसियों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपकी कार्य कुशलता तथा योग्यता की सराहना होगी। अपने रुचि पूर्ण तथा रचनात्मक कार्य में कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा।
नेगेटिव– किसी निकट संबंधी के वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। हालांकि आपके द्वारा दिए गए सुझाव से काफी हद तक संबंधों में सुधार आएगा। इस समय अपनी आर्थिक गतिविधियों पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय- व्यवसाय में मेहनत ज्यादा और परिणाम कम जैसी स्थिति रहेगी। परंतु वर्तमान परिस्थितियों में धैर्य बनाकर ही रखना उचित है। इस समय अपनी कार्यप्रणाली में भी सुधार लाने की जरूरत है। ऑफिस में अतिरिक्त गतिविधियों पर भी कार्य करना पड़ेगा।
लव- आपकी व्यस्तता की वजह से जीवनसाथी का परिवार की देखभाल में पूर्ण सहयोग रहेगा। प्रेम संबंधों में भी मर्यादा बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- कभी-कभी अपने अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास की कमीं महसूस करेंगे। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करें तथा सकारात्मक बने रहें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9
धनु – पॉजिटिव- आज पारिवारिक तथा सामाजिक समस्याओं को सुलझाने में आपकी विशेष महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। आपके लिए भी सम्मान जनित स्थितियां बनेंगी। और लाभदायक संपर्क भी स्थापित होंगे। ग्रह स्थिति अनुकूल है, इसका सदुपयोग करें।
नेगेटिव- अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिनमें कटौती करना भी संभव नहीं होगा। किसी के साथ भी वाद-विवाद के दौरान अपना धैर्य ना खोए तथा शांति बनाकर रखें। अपरिचित व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेल मिलाप ना रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरतें। अन्य गतिविधियों के साथ अपने कार्य क्षेत्र पर भी ध्यान देना जरूरी है। इस समय कोई बेहतरीन आर्डर मिल सकता है। ऑफिस के कार्यों को लेकर किसी सहयोगी के साथ बहस हो सकती है।
लव- बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप घर की व्यवस्था में कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। आपकी थोड़ी सी समझदारी से घर का वातावरण मधुर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव और थकान की वजह से आपकी पाचन प्रणाली प्रभावित हो सकती हैं। सकारात्मक बने रहें तथा मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- कहीं उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार आएगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई मामला रुका हुआ है तो उसको हल करने का उचित समय है। आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे।
नेगेटिव- किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाकर रखें। गुस्से और आवेश में बना हुआ काम भी बिगड़ सकता है। किसी भी असमंजस की स्थिति में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसाय में परेशानियां बढ़ सकती हैं। जिनका नकारात्मक असर आपकी व्यवसायिक व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर भी पड़ेगा। परंतु घबराने की बजाय हिम्मत और साहस से काम लें। उच्चाधिकारियों तथा अपने संपर्क सूत्रों के सहयोग द्वारा समस्या को हल करने का प्रयास करें।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परंतु विपरीत लिंगी व्यक्तियों से ज्यादा मेलजोल ना रखें, आपके मान-सम्मान पर बात आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इलेक्ट्रिकल चीजों के उपयोग करने में सावधानी बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 7
कुंभ – पॉजिटिव- आज बाहरी गतिविधियों की अपेक्षा अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। स्वयं से संबंधित कार्यो को निपटाने का प्रयास करें। कोई पारिवारिक मसला हल होने से घर का वातावरण सुखद होगा।
नेगेटिव- संतान की पढ़ाई अथवा कैरियर को लेकर कुछ चिंता रहेगी। हालांकि आपके संपर्कों द्वारा कोई समाधान भी मिलेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ अपनी गोपनीयता उजागर ना करें। अन्यथा आपको कोई नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- आज कोई भी निर्णय लेने से पहले बहुत अधिक सोच-विचार जरूर करें। किसी कर्मचारी की सलाह पर भी ध्यान अवश्य दें। इस समय अपनी व्यवसायिक व्यवस्था तथा कार्य प्रणाली में किए गए बदलाव का उचित परिणाम मिलेगा।
लव- आपके तनाव का असर आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है। ज्यादा तनाव लेने की बजाय परिस्थितियों का हल ढूंढने का प्रयास करें। युवा वर्ग अपनी दोस्ती में गलतफहमियां ना आने दें।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव का असर आपके पाचन तथा कार्य प्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8
मीन – पॉजिटिव- आज कोई सुखद समाचार मिलने से मन खुश रहेगा तथा सकारात्मकता आएगी। संतान की तरफ से भी कोई चिंता दूर होगी। जिससे अपने व्यक्तिगत कार्यों में उचित रूप से ध्यान दे पाएंगे और उत्तम परिणाम भी हासिल कर लेंगे।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय लेते समय दिल की अपेक्षा दिमाग से काम लें। भावनाओं में बहकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी भी परेशानी में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह जरूर ले। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के अलावा अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। इस समय किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज ना करें। आपको कोई महत्वपूर्ण आर्डर मिल सकता है। रुपए-पैसे का लेनदेन करते समय सावधानी अवश्य बरतें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में उचित सामंजस्य बना रहेगा। युवाओं के प्रेम संबंध मधुर और मर्यादित रहेंगे।
स्वास्थ्य- गले में एलर्जी और खांसी, जुकाम की शिकायत रहेगी। लापरवाही ना बरतें तथा अपना उचित इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4