जन अदालत लगाकर रेत दिया साथी का गला:कांकेर में नक्सलियों ने 3 गांव के लोगों से पूछा- छोड़ें या मारें, ग्रामीण बोले- गद्दार की सजा मौत - THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
October 4, 2023
THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
8_1636710574
छत्तीसगढ़ दन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर) विशेष सुकमा जिला

जन अदालत लगाकर रेत दिया साथी का गला:कांकेर में नक्सलियों ने 3 गांव के लोगों से पूछा- छोड़ें या मारें, ग्रामीण बोले- गद्दार की सजा मौत

जगदलपुर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार देर रात नक्सलियों ने अपने ही साथी की सरेआम हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने सैकड़ों ग्रामीणों के सामने जन अदालत लगाकर अपने साथी के ऊपर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया और इसके बाद उसकी वहीं पर गला रेत कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन पुलिस सूत्रों ने इतना जरूर बताया है कि जिस नक्सली के मारे जाने की खबर मिली है, उस पर हत्या, लूट, आगजनी जैसे 8 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित इलाके गट्टाकाल गांव में नक्सलियों ने गुरुवार को जन अदालत लगाई थी। इसमें 3 गांव के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए थे। सूत्रों के अनुसार, इस जन अदालत में 40 से ज्यादा हथियारबंद माओवादी मौजूद थे। इन्होंने सभी ग्रामीणों के सामने अपने ही साथी नक्सली दिनेश नुरेटी को रस्सी से बांध रखा था। नक्सलियों ने ग्रामीणों से कहा कि यह पुलिस के साथ मिल गया है। हमारी खबरें पुलिस को देता है, इसका क्या किया जाए। इस पर सभी ग्रामीणों ने कहा कि गद्दार की सजा मौत ही है।

जन अदालत में मारे गए नक्सली का शव गांव पहुंचा।
जन अदालत में मारे गए नक्सली का शव गांव पहुंचा।

मारे गए नक्सली का शव गांव पहुंचा, क्षेत्र में तनाव
ग्रामीणों के सामने ही नक्सलियों ने अपने साथी की किसी नुकीले हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। मारे गए नक्सली का शव उसके गांव में सुबह भेज दिया गया। घर पर शव पहुंचने के बाद से ही गांव में माहौल तनावपूर्ण हैं। सुबह मीडिया के कुछ लोग परिवार से बातचीत और फोटो करने के लिए गए थे, लेकिन ग्रामीणों के आक्रोश को देख लौट आए। नक्सलियों का गढ़ कहलाने वाले रिमोट एरिया में गांव होने के चलते कोई भी रिस्क नहीं लेना चाह रहा है। फिलहाल अभी तक नक्सलियों की ओर से भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

बैगा की हत्या से नाराज थे नक्सली, एक अन्य भी घायल
बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सली दिनेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्राम संभलपुर निवासी रामलाल बैगा की हत्या की थी। इसे लेकर अन्य नक्सली नाराज थे और उन्होंने दिनेश और एक अन्य सनेष नुरूटी की पिटाई की थी। इसके बाद दिनेश की हत्या कर दी गई, जबकि सनेष घायल बताया जा रहा है। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक, मरने से पहले गांव वालों के सामने दिनेश ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने की बात कबूल की थी। यह भी सामने आया है कि उसने कई अन्य लोगों का नाम भी बताया है, जो पुलिस के लिए काम कर रहे हैं।

पुलिस अफसर बोले- जानकारी नहीं
इस मामले में अंतागढ़ SDOP अमर सिदार ने बताया कि नक्सली की हत्या की अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। इस तरह की खबरें सुनने में आ रही हैं। जिस दिनेश नुरेटी को माओवादियों ने मारा है, वह कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वह इलाके में सक्रिय रहकर जमकर तांडव मचाया करता था।

एक साल में 8 लोगों की हत्या कर चुके जन अदालत लगाकर

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने पिछले एक साल के दौरान जन अदालत लगाकर 8 से ज्यादा लोगों की हत्या की है। हर किसी पर पुलिस का मुखबिर होने का संदेह जताया था।

  • 17 नवंबर 2020 को नक्सलियों ने सुकमा के जंगलों में जन अदालत लगाकर 2 युवकों की हत्या की थी।
  • 21 अक्टूबर 2020 को नक्सलियों ने बीजापुर में एक आरक्षक को अगवा कर जन अदालत लगा उसकी हत्या की थी।
  • साल 2020 में ही नक्सलियों ने नारायणपुर के अबूझमाड़ में 2 युवकों पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर गला रेत का हत्या की थी।
  • साल 2020 में कांकेर जिले में नक्सलियों ने जन अदालत लगा कर एक पूर्व सरपंच की हत्या की थी।
  • साल 2020 में कांकेर जिले में एक दिव्यांग युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका था। उस पर भी पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया था।
  • साल 2020 में सुकमा जिले में ही नक्सलियों ने एक ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगा कर जन अदालत लगा उसकी हत्या कर दी थी।

Related posts

फिर पब्लिक के बीच ट्रम्प की वापसी:अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने अपना नया कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया; नाम रखा- फ्रॉम द डेस्क ऑफ डोनाल्ड जे ट्रम्प

presstv

मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सीजेआई करेंगे: सुप्रीम कोर्ट

Admin

अमेरिकी स्टडी में डराने वाला दावा, भारत में आने वाली है और बड़ी तबाही? Corona Spike In India

presstv

महाराष्ट्र: रिफाइनरी प्रोजेक्ट बना प्राचीन शैल चित्रों के लिए ख़तरा, विशेषज्ञों ने जताया विरोध

Admin

सोवियत संघ के अंतिम नेता मिखाइल गोर्बाचेव का निधन

Admin

वैक्सीन डोज पर राजनीति शुरू; जानिए क्यों कांग्रेस की 4 राज्य सरकारें नहीं लगवाएंगी 18-45 ग्रुप को वैक्सीन

presstv

Leave a Comment