मध्य प्रदेश: भाजपा को दिग्विजय ने बताया भारतीय चंदा पार्टी - THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
September 23, 2023
THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
orig_untitled12_1642192504
भोपाल मध्य प्रदेश राजनीति राज्य वर्ल्ड न्यूज विशेष संपादकीय

मध्य प्रदेश: भाजपा को दिग्विजय ने बताया भारतीय चंदा पार्टी

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को भारतीय चंदा पार्टी तक करार दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने सागर जिले के एक वीडियो को साझा किया है, जिसमें एक व्यक्ति चर्चा करते हुए कथित तौर पर पार्टी फंड की बात कर रहा है। इसी को लेकर सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, शिवराज सरकार जनता से वसूली हर तरह से कर रही है। हर काम के लिए लाओ चंदा।

कभी नेता जी आ रहे कभी धार्मिक आयोजन होना है, कभी भाजपा मंत्री जी को महीना वसूली कोटा की पूर्ति करना है। यह सागर का अधिकारी कौन है, क्या इसकी जॉंच होगी? जनता त्रस्त भाजपा मस्त! भारतीय चंदा पार्टी। ज्ञात हो कि सिंह के निशाने पर भाजपा का संगठन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा रहते हैं। अब एक वायरल हुए वीडियो के आधार पर हमला बोला है। इस वीडियो को सागर जिले का बताया जा रहा है, जिसमें एक अधिकारी गेहूं तुलवाई के एवज में रकम की मांग कर रहा है।

Related posts

आरक्षण पर सीएम भूपेश की दो टूक:कहा-कोर्ट ने 50% की सीमा लगाकर विशेष परिस्थियों में भी दी छूट

Admin

IAS के बयान पर भड़कीं उमा, CM से शिकायत:अफसर ने कहा था-2005 में 15% माताएं बेटियों को दूध पिलाती थीं, अभी केवल 42%

presstv

राहुल गांधी की सुरक्षा पर सवाल:CM बघेल बोले- केंद्र ने जानबूझकर सुरक्षा में लापरवाही बरती

Admin

तालिबान ने PAK फौजी का सिर काटा:कत्ल के बाद सैनिक का शव पेड़ पर लटकाया

Admin

कोरोना में पुलिस और अस्पताल की मानवीयता:सेवा करने वाले की जान बचाने में जुटी भोपाल पुलिस; सोशल मीडिया पर शुरू किया कैंपेन तो अस्पताल ने माफ कर दिया बिल

presstv

Corona: MP के इन तीन शहरों में फिर से लगा लॉकडाउन, 31 मार्च तक यहां स्कूल कॉलेज हुए बंद

presstv

Leave a Comment