रिलायंस अस्पताल को फोन पर उड़ाने की धमकी - THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
September 23, 2023
THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
_1664419656
जीवन शैली महाराष्ट्र राजनीति राज्य विशेष

रिलायंस अस्पताल को फोन पर उड़ाने की धमकी

मुंबई के रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हॉस्पिटल के लैंडलाइन नंबर पर अनजान शख्स का कॉल आया, जिसमें कॉलर ने अंबानी परिवार के कुछ सदस्यों का भी नाम लिया है और गाली-गलौज की है। यह कॉल आज 12 बजकर 57 मिनट पर आया था। इसके बाद से अस्पताल और एंटीलिया ( मुकेश अंबानी का घर ) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

DCP निलोत्पल ने कहा कि मुंबई के डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच चल रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इससे पहले भी कई बार अंबानी फैमिली को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। 15 अगस्त के दिन भी एक शख्स ने कॉल करके मुकेश और नीता अंबानी को जान से मारने की धमकी दी थी। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अरेस्ट किया था।

पिछले महीने मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। मामले में विष्णु विभु भौमिक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था।
पिछले महीने मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। मामले में विष्णु विभु भौमिक नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था।

अगस्त में आए थे 8 कॉल
स्वतंत्रता दिवस के दिन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के लैंडलाइन नंबर पर धमकी भरे आठ कॉल आए थे। कॉलर ने उनके पूरे परिवार को तीन घंटे में खत्म करने की धमकी दी। हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने DB मार्ग पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई। मुंबई पुलिस ने तीन टीमें बनाकर मामले की जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पता चला था कि कॉलर एक ही है और उसी ने लगातार आठ कॉल की। इसके बाद कॉलर की लोकेशन ट्रेस कर उसको हिरासत में ले लिया गया था।

मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पर आम दिनों में भी सख्त सुरक्षा इंतजाम रहते हैं, लेकिन अब सिक्योरिटी और बढ़ा दी गई है।
मुंबई में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया पर आम दिनों में भी सख्त सुरक्षा इंतजाम रहते हैं, लेकिन अब सिक्योरिटी और बढ़ा दी गई है।

पकड़ा गया आरोपी मानसिक विक्षिप्त था
DCP निलोत्पल ने कहा था कि पुलिस की गिरफ्त में आया यह शख्स पेशे से ज्वेलर है, जिसका नाम विष्णु विभु भौमिक है। फोन करने के दौरान अपना नाम अफजल बताया था। अरेस्ट करने के बाद चला कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है।

फरवरी 2021 में एंटीलिया के पास विस्फोटक भरी कार मिली थी
फरवरी 2021 में एंटीलिया के बाहर से विस्फोटक से लदी एक SUV बरामद की गई थी, जिसमें 20 जिलेटिन की छड़ें और एक चिट्‌ठी मिली थी। चिट्ठी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को धमकी दी गई थी। इस केस में मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे का नाम आया था। अभी NIA इस केस की जांच कर रही है।

फरवरी 2021 में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास यह SUV संदिग्ध हालत में खड़ी मिली थी। इसके अंदर से विस्फोटक बरामद हुआ था।
फरवरी 2021 में मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास यह SUV संदिग्ध हालत में खड़ी मिली थी। इसके अंदर से विस्फोटक बरामद हुआ था।

2 संदिग्धों ने पूछा था अंबानी का घर
सितंबर 2021 में 2 संदिग्धों ने एंटीलिया का पता पूछा था। संदिग्धों ने जिस टैक्सी ड्राइवर से अंबानी के घर का पता पूछा था, उसने ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके इसकी जानकारी दी थी।

ड्राइवर का कहना था कि दोनों उर्दू में बात कर रहे थे। ड्राइवर ने बताया था कि संदिग्धों के हाथ में एक बैग भी था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ा दी थी। आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।

मुकेश अंबानी के पास Z+ सिक्योरिटी है
केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने 29 सितंबर को उद्योगपति मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। MHA ने उन्हें Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है। सिक्योरिटी पर आने वाले खर्च का भुगतान मुकेश अंबानी करेंगे। यह खर्च 40 से 45 लाख रुपए महीना होगा। इससे पहले उन्हें Z कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक IB की सिफारिश पर गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। IB ने मुकेश अंबानी पर खतरे की आशंका जताई थी।

Related posts

पीएम मोदी के समर्थन में 197 हस्तियों ने लिखा खुला पत्र- हिंसा पर राजनीति करने वालों को बेनकाब करने की मांग की

Admin

Chhattisgarh Coronavirus Cases: कोरोना वायरस का कहर, छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेज किए गए बंद

presstv

कुख्यात बदमाश ने मां-बेटे का अपहरण कर पीटा, बोला- पैकेट फेंकता हूं कुत्ते की तरह दौड़कर आते हैं पुलिसवाले

presstv

राजद्रोह क़ानून को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा

presstv

“सभी मामलों में लिया एक्शन”- भारत ने ‘वीज़ा सीमा से अधिक ठहरने” पर ब्रिटेन की गृहमंत्री का दावा किया खारिज

Admin

‘दंगाइयों को संदेश’ या ‘अतिक्रमण विरोधी अभियान’— खरगोन में दंगों के बाद आखिर हुआ क्या था

Admin

Leave a Comment