भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचीं सोनिया गांधी:15 मिनट पैदल चलने के बाद राहुल ने वापस भेजा था, आराम के बाद फिर लौटीं - THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
October 4, 2023
THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
cgg_1664957351
जीवन शैली देश दुनिया राजनीति राज्य वर्ल्ड न्यूज विशेष

भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचीं सोनिया गांधी:15 मिनट पैदल चलने के बाद राहुल ने वापस भेजा था, आराम के बाद फिर लौटीं

बेंगलुरु
  • यात्रा के दौरान सोनिया गांधी के जूते का फीता बांधते हुए राहुल।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक के मंड्या में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। राहुल ने कंधे पर हाथ रखकर मां का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा में मौजूद महिला नेताओं ने सोनिया गांधी का हाथ थाम लिया।

करीब 15 मिनट तक पैदल चलने के बाद राहुल ने सोनिया को वापस कार में भेज दिया। हालांकि, कुछ देर आराम करने के बाद सोनिया फिर से पैदल यात्रा में शामिल हो गईं। सोनिया एक महीना पहले ही कोरोना से उबरी हैं। अभी उनका स्वास्थ्य पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ है।

मंड्या में भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया और राहुल गांधी के साथ कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया भी शामिल।
मंड्या में भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया और राहुल गांधी के साथ कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया भी शामिल।

कांग्रेस का दक्षिण कनेक्शन
कर्नाटक से सोनिया गांधी का गहरा संबंध है। जब कभी गांधी परिवार पर राजनीतिक संकट आया है, तब दक्षिण भारत ने उसे मुश्किल से उबारा है। भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी दक्षिण भारत की सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ा है। इमरजेंसी की बाद जब इंदिरा गांधी की सरकार चली गई थी तो 1980 में जब उन्हें एक सुरक्षित लोकसभा सीट की जरूरत थीं।

ऐसे में उन्होंने कर्नाटक के चिकमंगलूर से चुनाव लड़ा था। इंदिरा गांधी ने आंध्रप्रदेश के मेंडक और UP के राय बरेली से नामांकन दाखिल किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने राय बरेली की सीट छोड़ दी।

सोनिया और राहुल की भी ढाल है दक्षिण
सोनिया गांधी ने भी कर्नाटक के बेल्लारी सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। 1999 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी को UP की अमेठी सीट से हारने का डर था। ऐसे में उन्होंने बेल्लारी से नामांकन दाखिल किया और अपने नामांकन को लेकर गोपनीयता रखने की कोशिश की।

राहुल ने मां सोनिया के साथ फोटो ट्वीट करते हुए लिखा- हम पहले भी तूफानों से कश्ती निकाल कर लाए हैं, हम आज भी हर चुनौतियों की हदें तोड़ेंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे।
राहुल ने मां सोनिया के साथ फोटो ट्वीट करते हुए लिखा- हम पहले भी तूफानों से कश्ती निकाल कर लाए हैं, हम आज भी हर चुनौतियों की हदें तोड़ेंगे, मिलकर भारत जोड़ेंगे।

हालांकि BJP को यह बात पता चल गई और उन्होंने सोनिया के खिलाफ सुषमा स्वराज को मैदान में उतार दिया। सुषमा स्वराज इस सीट से 56 हजार के वोटों से हार गई थीं। यही नहीं जब 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को लगा कि वो अमेठी से चुनाव हार जाएंगे तो उन्होंने केरल के वायनाड से चुनाव लड़ा।

Related posts

बाबरी विध्वंस की बरसी, मथुरा में अलर्ट:हिंदूवादी संगठन के 49 कार्यकर्ता हिरासत में; शाही ईदगाह में हनुमान चालीसा पाठ करने जा रहे थे

Admin

नए कानून से टूरिज्म खतरे में:इंडोनेशिया सरकार के फैसले से टूरिज्म सेक्टर और ऑस्ट्रेलिया नाराज, सड़कों पर उतरे लोग

Admin

नेशनल ताइक्वांडो में तीन फाइटर गर्ल, मुकाबला के लिए शिवमोगा रवाना

Admin

‘जिसके अध्यक्ष रक्षा सौदे में रिश्वत लेते पकड़े गए थे, वो AAP पर आरोप लगा रहे’ : संजय सिंह का BJP पर हमला

presstv

अडानी समूह को बचाने के लिए एसबीआई, एलआईसी को निवेश के लिए मजबूर किया गया: राहुल गांधी

Admin

दिल्ली सरकार ने शुरू किया देश का पहला वर्चुअल स्कूल, CM केजरीवाल बोले- यह बड़ी शिक्षा क्रांति

Admin

Leave a Comment