केरल में डॉक्टर दंपती ने दो महिलाओं की बलि दी:घर में धन-संपत्ति आए इसलिए गला रेत कर मारा, फिर दफना दिया - THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
October 4, 2023
THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
859674-75199-axhywvjxyg-1511960362
जीवन शैली राज्य विशेष

केरल में डॉक्टर दंपती ने दो महिलाओं की बलि दी:घर में धन-संपत्ति आए इसलिए गला रेत कर मारा, फिर दफना दिया

केरल के त्रिरुवल्ला में अंधविश्वास में फंसे एक डॉक्टर और उसकी पत्नी ने दो महिलाओं की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों को दफना दिया। आरोपियों को भरोसा था कि ऐसा करने से उनके घर में धन-वैभव आने लगेगा। इस काम में एक तस्कर ने भी उनकी मदद की थी। घटना 27 सितंबर की है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार किया।

त्रिरुवल्ला के रहने वाले डॉक्टर भागवत काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उनकी पत्नी लीला ने पेरुंबवूर में रहने वाले शिहाब से संपर्क किया। उसने कहा- मानव बलि देने से ही भगवान खुश होंगे। उसने दो महिलाओं की बलि देने को कहा। साथ ही यह भी बताया कि वही बलि के लिए महिलाओं का इंतजाम कर देगा।

लालच देकर महिलाओं को लाया था
लीला ने फेसबुक के जरिए शिहाब से कॉन्टैक्ट किया। शिहाब कलाडी और कदवंतरा की रहने वाली दो महिलाओं को पैसों और काम का लालच देकर त्रिरुवल्ला लाया। यहां से डॉक्टर दंपती और शिहाब दोनों महिलाओं को पथनामथिट्टा के एलंथूर ले गए। यहीं तंत्र साधना करके उनकी बलि दे दी। एलंथूर में ही दोनों महिलाओं को दफना दिया गया।

महिला के मोबाइल की लोकेशन से खुला राज
पुलिस कमिश्नर सीएच नागाराजू ने बताया- कदवंतरा से लाई गई महिला के परिजन ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसके मोबाइल की लोकेशन तलाशते हुए त्रिरुवल्ला पहुंची। वहां के CCTV फुटेज खंगालने के बाद महिला का डॉक्टर से संपर्क होने का पता चला। पुलिस ने डॉक्टर दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने पूरा राज खोल दिया।

Related posts

एमपी: कांग्रेस के दो विधायकों पर ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज

Admin

ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी को तृणमूल कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया

presstv

सर्विस राइफल से जवान ने खुद को मारी गोली

presstv

ऑक्सीजन की आपूर्ति न होने से मौत आपराधिक कृत्य, नरसंहार से कम नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट

presstv

कोरिया वनमण्डल दूध देने वाली गाय-भ्रष्टाचार चरम पर, फर्जी बाउचरो से कराणो का वारा न्यारा

presstv

महामारी के बीच केंद्र पर राजनीति का आरोप:स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा- ऐसा पहली बार कि महामारी के वक्त केंद्र ने सारा भार राज्यों पर डाला, वैक्सीन उत्पादन पर भी झूठ बोला

presstv

Leave a Comment