छत्तीसगढ़ में ठगी करने वाला नकली परिवार - THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
October 4, 2023
THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
3fuft428_ukraine-park_625x300_10_October_22
छत्तीसगढ़ जीवन शैली तकनीक देश दुनिया धर्म भ्रष्टाचार राज्य रोजगार विशेष

छत्तीसगढ़ में ठगी करने वाला नकली परिवार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में ठगी करने वाले परिवार को पुलिस ने पकड़ा है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस परिवार में सब लोग नकली हैं। इन्होंने एक युवती को अपना शिकार बनाया था। युवक ने नाम बदलकर उससे शादी कर ली। शादी के बाद एक बच्ची भी है। करीब 13.5 लाख रुपए ठग लिए और पत्नी को ससुराल में ही छोड़कर युवक भाग निकला। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।

ओडेकरा की रहने वाली पीड़िता ने इस मामले में शनिवार को शिकायत की थी। उसने बताया कि 2019 में किसी परिजनों के माध्यम से उसका संपर्क अरविंद चंद्रा, दिलहरण महंत, आनंद राम , विमला चौहान और पनिका दास से हुई थी। इसके बाद सभी उसके घर आए। इन्होंने अपने आप को एक परिवार बताया था।

फर्जी नाम बताए

सभी ने अपने नाम भी फर्जी बताए थे। बताया गया कि अरविंद चंद्रा ने खुद को विवेक दास बताया। विमला चौहान का नाम चमेली बाई बताया। कहा कि ये मेरी मां है। इसके अलावा आनंद राम को अपना बड़ा भाई, दिलहरण महंत को रिश्तेदार और पनिका दास को अपना मामा बताया था। ये सभी एक परिवार की तरह ही युवती के घर पहुंचे। शादी की बात की और युवती के घरवालों से कहा कि शादी में आप लोग कुछ मत दीजिएगा। जो देना हो वो कैश में ही दे दीजिएगा।

रेलवे में नौकरी करता हूं…

इसके बाद अरविंद ने युवती से शादी कर ली। तब युवती के पिता ने दहेज में 10 लाख कैश दिए थे। अरविंद ने खुद को रायगढ़ का निवासी बताया था। ये भी कहा था कि वो रेलवे के पार्सल विभाग में नौकरी करता है। शादी के कुछ दिन बाद अरविंद अपने ससुराल ही आ गया था।

बोला-मां की तबीयत खराब है पैसे चाहिए

ससुराल में ही रहने के दौरान उसने अपने ससुर को बताया कि मेरी मां की तबीयत खराब है। उसे इलाज के लिए कुछ और पैसों की जरूरत है। इस नाम से भी अरविंद ने लड़की के पिता से 3 लाख 80 हजार रुपए ले लिए। बाद में युवक अपनी पत्नी को छोड़कर भाग गया था। काफी संपर्क करने पर भी बात नहीं कर रहा था। दोनों की शादी से 2 साल की बच्ची भी है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला ही दर्ज किया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला ही दर्ज किया है।

ऐसा हुआ खुलासा

युवती ने कई बार अरविंद से संपर्क करना चाहा। मगर वो बात नहीं करता था। इस बीच युवती को पता चल गया कि अरविंद और उसका पूरा परिवार ही नकली है। ये भी पता चला ये लोग रायगढ़ के नहीं बल्कि सोनादूला के रहने वाले हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। तलाश करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुल 4 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। एक आरोपी आनंद राम फरार है। आरोपियों ने बताया है कि हमने ठगी के मकसद से झूठी शादी रचवाई थी।

Related posts

सरकार ने अफसर पर नहीं की कार्रवाई तो कांग्रेस विधायक ने सोनिया गांधी को लिख दी चिट्‌ठी, कहा – जनाधार प्रभावित होगा

presstv

जानिए, 5G से आपकी दुनिया कैसे बदलेगी

Admin

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का प्रमोशन विवादों में:बिना वरिष्ठता सूची के चहेतों को पदोन्नत करने की तैयारी का विरोध

Admin

छात्राओं को मेला घुमाने ले गए प्रिंसिपल तो मचा बवाल:दूसरे दिन लौटी छात्राओं को हॉस्टल वार्डन ने अंदर नहीं आने दिया, स्टूडेंट्स का धरना

Admin

पीएम केयर फंड के माध्यम से सरकारी अस्पतालों में लगेंगे 551 ऑक्सीजन प्‍लांट

presstv

एमपी: कांग्रेस के दो विधायकों पर ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज

Admin

Leave a Comment