'महतारी का विरोध छत्तीसगढ़ के लोगों का विरोध':सीएम भूपेश बोले- क्या छत्तीसगढ़ भारत से बाहर है; नितिन नबीन के बयान पर जताई नाराजगी - THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
September 23, 2023
THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
cgg_1664957351
छत्तीसगढ़ जीवन शैली देश दुनिया धर्म राजनीति राज्य वर्ल्ड न्यूज विशेष शिक्षा संपादकीय

‘महतारी का विरोध छत्तीसगढ़ के लोगों का विरोध’:सीएम भूपेश बोले- क्या छत्तीसगढ़ भारत से बाहर है; नितिन नबीन के बयान पर जताई नाराजगी

छत्तीसगढ़ में अब नई सियासी बहस में भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हैं। छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को लेकर हुई सियासी बयानबाजी ने बवाल का रूप ले लिया है। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नीतिन नबीन के बयान के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी सामने आई है। उन्होंने भाजपा वालों को लुटेरा और छत्तीसगढ़ के लोगों का शोषण करने वाला और महतारी का अपमान करने वाला बताया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नितिन नबीन के बयान पर पलटवार करते हुए कहा-क्या छत्तीसगढ़ भारत से बाहर है ? हर प्रदेश का अपना गौरव होता है,अपनी संस्कृति होती है। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति रायपुर में लगी है। आने वाले समय में पूरे प्रदेश में लगेगी। हम लोग छत्तीसगढ़ को महतारी यानी मां के रूप में देखते हैं। जैसे भारत माता वैसे हमारे लिए छत्तीसगढ़ माता है। उसी का नारा लगाते हैं और पूजा भी करते हैं।

सीएम ने आगे कहा कि यह छत्तीसगढ़ है, जो भारत माता की दुलारिन बेटी है। जिस प्रकार से हम भारत माता का सम्मान करते हैं। छत्तीसगढ़ हमारी माता है, अब ये लोग (भाजपा नेतागण) उसका विरोध कर रहे हैं तो ये छत्तीसगढ़ के लोगों का विरोध है। भाजपा 15 साल यहां सत्ता में रही कभी यहां की भाषा, संस्कृति को बढ़ाने का काम नहीं किया। आज 42 जनजातियां यहां रहती हैं कभी इनकी सुध नहीं ली, आज हम अपनी संस्कृति बढ़ा रहे हैं तो तकलीफ हो रही है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा- भाजपा ने 15 साल लूटने और शोषण का काम किया। अब जोग लोग लागे हैं अधिकार समझ रहे हैं सारे कलाकार बोल रहे छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया तो इनके पेट में तकलीफ हो रही है। हमें छत्तीसगढ़िया होने पर गर्व है। नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी महतारी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये था बयान जिस पर बवाल
भाजपा के छत्तीसगढ़ संगठन के सह प्रभारी नितिन नबीन ने रायपुर में मीडिया से बात की थी। उन्होंने पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा और छत्तीसगढ़ियावाद के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- हम भारतीयतावाद की बात करते हैं। मूर्ति लगाने से क्या फायदा जब प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो मूर्ति लगाने से क्या होगा।

कांग्रेस शराबबंदी का वादा करके मुकर गई । छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को किसी ने साकार किया है तो वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया है। बाकि लोग अपनी राजनीति कर रहे हैं। महिलाओं के उत्पीड़न से लेकर शराबबंदी तक सारे मुद्दों पर कांग्रेस फेल है । इसे लेकर महिलाओं के मन में आक्रोश है। इन सारे विषयों पर महिला मोर्चा ने सरकार को घेरने की योजना बनाई है ।

रायपुर के बाद अब पूरे प्रदेश में प्रतिमा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को कलेक्टोरेट चौक में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बनाई छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी हमारे राज्य की अस्मिता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। छत्तीसगढ़ की माटी की परंपरा और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमाएं लगाने का फैसला किया गया है। रायपुर में लगी 11 फुट ऊंची एवं 1200 किलो वजन की इस कांस्य प्रतिमा का निर्माण भिलाई निवासी पद्मश्री जे.एम. नेल्सन ने किया है।

Related posts

छात्राओं को मेला घुमाने ले गए प्रिंसिपल तो मचा बवाल:दूसरे दिन लौटी छात्राओं को हॉस्टल वार्डन ने अंदर नहीं आने दिया, स्टूडेंट्स का धरना

Admin

अडानी-हिंडनबर्ग केस: सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की

Admin

कोरिया-सविप्रा उपाध्यक्ष व विधायक गुलाब कमरो ने 4 करोड़ 11 लाख के लागत की विकास कार्यों की सौगात

presstv

निशान पदयात्रा पहुंची शहडोल, भक्तों का उमड़ा जनसैलाब किया स्वागत

presstv

राहुल फिर बोले, सावरकर ने अंग्रेजों से माफी मांगी थी:चिट्ठी लिखकर कहा था कि नौकर बने रहेंगे, गांधी-नेहरू ने ऐसा नहीं किया,इसके बाद बीजेपी तिलमिलाई

Admin

बालोद जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर का नगर आगमन राहुल गांधी की सभा मे शामिल होने का दिया निमंत्रण

presstv

Leave a Comment