कूरियर कंपनी के सुपरवाइजर ने रची लूट की झूठी कहानी:1 लाख 70 हजार रुपए मौज-मस्ती में उड़ाया;फिर दर्ज कराई लूट की FIR, अब गिरफ्तार - THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
September 23, 2023
THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
cgg_1664957351
छत्तीसगढ़ जीवन शैली भ्रष्टाचार राज्य विशेष व्यापार

कूरियर कंपनी के सुपरवाइजर ने रची लूट की झूठी कहानी:1 लाख 70 हजार रुपए मौज-मस्ती में उड़ाया;फिर दर्ज कराई लूट की FIR, अब गिरफ्तार

जगदलपुर
  • SP ने प्रेस वार्ता लेकर मामले का खुलासा किया।

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में E-COM कूरियर कंपनी के सुपरवाइजर से करीब 1 लाख 70 हजार रुपए की लूट हुई है। युवक ने थाने में 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है।इधर, मामले की पड़ताल में पता चला कि युवक ने खुद के साथ लूट होने की झूठी कहानी बनाई और कंपनी के पैसों को अपने शौक पूरे करने में खर्च कर रहा था। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला जिले के परपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, E-COM कूरियर कंपनी के सुपरवाइजर जोगा राम वेक (24) ने 30 अक्टूबर को परपा थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। युवक ने पुलिस को बताया था कि, वो तोकापाल से करीब 1 लाख 70 हजार रुपए कंपनी के पैसों का कलेक्शन कर जगदलपुर आ रहा था। इसी बीच केशलूर के पास करीब शाम 6:30 को 2 बाइक में सवार 4 नकाबपोश लुटेरों ने उससे सारे पैसे लूट लिए। मामले की शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई।

आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

CCTV खंगाले गए

पुलिस ने लूट वाली घटना स्थल पहुंचकर आस-पास के लोगों से पूछताछ की। जिसमें कोई सुराग नहीं मिला। फिर जवानों ने CCTV फुटेज खंगाला। जिसमें घटना स्थल में उस तारीख कोई लूट की वारदात नहीं होती दिखी। फिर जवानों को युवक पर शक हुआ। जिसके बाद उसे ही हिरासत में लिया गया। सख्ती से उससे पूछताछ की गई। जिसमें उसने बताया की लूट की झूठी रिपोर्ट दर्ज करवाया है। उसके साथ ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है।

मौज-मस्ती में उड़ाए पैसे

पूछताछ में सुपरवाइजर ने पुलिस को बताया कि, कंपनी के पैसों को अपनी मौज-मस्ती और आवश्यकता पूरा करने के लिए खर्च कर रहा था। पुलिस ने युवक के पास से करीब 1 लाख 24 हजार रुपए बरामद भी कर लिए। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को SP जितेंद्र सिंह मीणा नेमामले का खुलासा किया है। SP ने बताया कि, लूट की झूठी कहानी बनाई थी।

Related posts

स्टील टिफिन में फोड़ा पटाखा; बहन के पेट में घुसा:सुतली बम: मौत

presstv

ब्रिटेन के विपक्षी नेता कीर स्टारमर बोले:हमें हिंदू फोबिया से लड़ना है, इसकी समाज में कोई जगह नहीं

Admin

हरियाणा: दो सौ से ज़्यादा लोगों की भीड़ का मस्जिद पर हमला, नमाज़ियों को गांव से निकालने की धमकी दी

presstv

कोरोना: महामारी की दूसरी लहर से पहले कई राज्यों ने बंद किए थे अपने विशेष कोविड सेंटर

presstv

नेशनल ताइक्वांडो में तीन फाइटर गर्ल, मुकाबला के लिए शिवमोगा रवाना

Admin

जोगी की बहू पर केस:छग के पूर्व CM का जाति प्रमाणपत्र गलत था; अब बहू का मरवाही उपचुनाव में जमा सर्टिफिकेट भी फर्जी बताया गया

Admin

Leave a Comment