राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा:दूसरे दिन 22.5 किमी पैदल चले राहुल गांधी, कोटा शहर से 42 किमी दूर करेंगे नाइट स्टे - THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
October 4, 2023
THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
_1666164771
तकनीक राजनीति राजस्थान राज्य वर्ल्ड न्यूज विशेष व्यापार संपादकीय स्वस्थ्य

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा:दूसरे दिन 22.5 किमी पैदल चले राहुल गांधी, कोटा शहर से 42 किमी दूर करेंगे नाइट स्टे

झालावाड़
  • मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कोटा जिले के सुकेत कस्बे पहुंची।

राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दूसरे दिन कोटा के हिरिया खेड़ी में पूरी हुई। शाम करीब छह बजे 22.5 किलोमीटर का सफर पूरा हो चुका था। यहां से आगे राहुल गांधी गाड़ियों से दरा के मोरू कला के लिए निकल गए। कोटा शहर से करीब 42 किमी दूर मोरू कला में नाइट स्टे करेंगे। आज राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा नहीं होगी।

इससे पूर्व, दूसरे चरण की यात्रा झालावाड़ जिले के देवरी घाटा से शुरू होकर कोटा जिले में प्रवेश की थी। मंगलवार को यात्रा का दूसरा चरण दोपहर 3.30 बजे से शुरू हुआ था।

यात्रा में अचानक सूअर घुस आया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे फौरन भगाया। शाम करीब पांच बजे कोटा के हाइवे हिरिया खेड़ी से 3 किमी पहले जय माता दी ढाबे पर राहुल का काफिला टी ब्रेक के लिए रुका। करीब सवा पांच बजे यात्रा फिर शुरू हुई थी। शाम करीब पौने छह बजे तक 20 किमी की यात्रा पूरी हो चुकी थी।

झालावाड़ के खेल संकुल से सुबह करीब छह बजे शुरू हुई यात्रा ने दस किलोमीटर का सफर पूरा कर लंच ब्रेक लिया था।

कोटा के हिरिया खेड़ी से करीब 3 किमी पहले इसी जय माता दी ढाबे पर राहुल गांधी टी ब्रेक के लिए रुके थे। यहां से यात्रा करीब सवा पांच बजे आगे के लिए बढ़ गई थी।
कोटा के हिरिया खेड़ी से करीब 3 किमी पहले इसी जय माता दी ढाबे पर राहुल गांधी टी ब्रेक के लिए रुके थे। यहां से यात्रा करीब सवा पांच बजे आगे के लिए बढ़ गई थी।

मंगलवार सुबह यात्रा के पहले फेज के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि गुजरात चुनाव में बीजेपी ने सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने कहा कि वोटिंग के दिन पीएम मोदी के रोड शो में बीजेपी ने प्रचार किया।

इससे पहले भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के शेड्यूल में राहुल गांधी और यात्री राजस्थान के सांस्कृतिक रंगों के साथ घुलते-मिलते नजर आए। यात्रा जब जिला भाजपा कार्यालय के सामने से निकली तो राहुल का रिएक्शन देखकर सभी मुस्करा दिए। दरअसल, BJP ऑफिस पर भी कई लोग यात्रा को देखने के लिए सुबह से ही जमे हुए थे। राहुल की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने फ्लाइंग किस देकर लोगों का अभिवादन किया।

यात्रा में मंगलवार को करीब 23 किमी. का सफर तय किया जाएगा। अगले चार दिन यह यात्रा कोटा जिले में रहेगी।

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में कोटा के सुकेत कस्बे में अचानक सूअर घुस आया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे फौरन खदेड़ा।
राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में कोटा के सुकेत कस्बे में अचानक सूअर घुस आया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे फौरन खदेड़ा।
मंगलवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कोटा जिले के सुकेत कस्बे में पहुंची। इससे पहले झालावाड़ के खेल संकुल से सुबह करीब छह बजे शुरू हुई यात्रा ने दस किलोमीटर का सफर पूरा कर लंच ब्रेक लिया।

भारतीय जनता पार्टी झालावाड़ के ऑफिस पर खड़े लोगों की ओर जब राहुल ने हाथ हिलाया तो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।
भारतीय जनता पार्टी झालावाड़ के ऑफिस पर खड़े लोगों की ओर जब राहुल ने हाथ हिलाया तो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की।

इस बीच राजस्थान में यात्रा की एंट्री वाले दिन ही राजस्थान कांग्रेस को नया प्रभारी भी मिल गया। पंजाब के सीनियर लीडर सुखजिंदर सिंह रंधावा को पार्टी ने माकन के इस्तीफे के बाद प्रभारी नियुक्त किया है। रंधावा कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य भी मनोनीत किए गए हैं।

मंगलवार की यात्रा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी सुबह से ही साथ चल रहे हैं। इनके अलावा केंद्रीय नेतृत्व से केसी वेणुगोपाल सहित दूसरे नेता भी नजर आ रहे हैं। दूसरे फेज की यात्रा शुरू होते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गाड़ी से निकल गए।

9 दिसंबर को यात्रा का ब्रेक रहेगा। इससे पहले सोमवार को पूर्व CM वसुंधरा राजे के निर्वाचन क्षेत्र वाले झालावाड़ जिले में भीड़ जुटाकर कांग्रेस ने सियासी ताकत दिखाने का प्रयास किया था।

यात्रा के दौरान राहुल गांधी सॉफ्ट हिंदुत्व पर फोकस कर रहे हैं। वे यात्रा के रूट में आने वाले कुछ मंदिरों में भी जा सकते हैंं। राहुल ने एक दिन पहले ही जय सियाराम और हे राम नारे को लेकर BJP-RSS को निशाने पर लिया था। उन्होंने कहा- भाजपा को जय सियाराम बोलना ही पड़ेगा।

यात्रा के दूसरे दिन हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन जुड़े। यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग पहुंचे हैं।
यात्रा के दूसरे दिन हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन जुड़े। यात्रा में शामिल होने के लिए राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग पहुंचे हैं।

मध्य प्रदेश में यात्रा के दौरान भी उज्जैन में राहुल गांधी ने जय सियाराम नहीं बोलने के मुद्दे पर BJP-RSS पर निशाना साधा था। इस पर सियासी विवाद भी हुआ था। वहीं, BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया राहुल गांधी से राजस्थान में रहने तक रोज एक सवाल पूछ रहे हैं।

Related posts

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए हरियाणा कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई निष्कासित

Admin

युवाओं को अलर्ट करने वाली रिसर्च:20 से 30 साल की उम्र में मोटापे से जूझ रहे हैं तो भविष्य में याद्दाश्त घटने से परेशान हो सकते हैं, जानिए ऐसा क्यों

presstv

डेंगू का बढ़ता दायरा:दुनिया की आधी आबादी खतरे में; भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में डेंगू से 200 से ज्यादा मौतें

Admin

रायपुर: विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 4 हजार 144 करोड़ रूपए का तृतीय अनुपूरक बजट पारित

Admin

बिहार: मौसम का बिगड़ा मिजाज,16 जिलों में भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी, दिवाली से पहले आ जाएगी ठंड

Admin

कंपनियां कोविड वैक्सीन की अलग-अलग कीमत तय कर रही हैं, केंद्र क्या कर रहा है: सुप्रीम कोर्ट

presstv

Leave a Comment