जिसके रेप-मर्डर में युवक जेल काट रहा वह जिंदा मिली:अलीगढ़ से 7 साल पहले लापता हुई थी; शादी करके नाम बदला - THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
September 23, 2023
THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
whatsapp-image-2022-12-07-at-12332-am_1670406801
Other उतर प्रदेश जीवन शैली राज्य वर्ल्ड न्यूज विशेष संपादकीय

जिसके रेप-मर्डर में युवक जेल काट रहा वह जिंदा मिली:अलीगढ़ से 7 साल पहले लापता हुई थी; शादी करके नाम बदला

अलीगढ़

UP के अलीगढ़ में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को एक किशोरी के अपहरण, रेप और उसकी हत्या के मामले में 7 साल पहले जेल हो गई। अब पता चला है कि लड़की जिंदा है। उसने शादी करके अपना नाम बदल लिया है। उसके दो बच्चे भी हैं। मामला गोंडा थाना क्षेत्र का है।

17 फरवरी 2015 को किशोरी लापता हुई थी
अलीगढ़ के गांव ढांठौली में 17 फरवरी 2015 को 10वीं में पढ़ने वाली किशोरी लापता हो गई थी। परिजन ने गांव में ही रहने वाले विष्णु पर अपहरण का आरोप लगाया। उसके खिलाफ केस दर्ज कराया था। इसके कुछ दिन बाद आगरा में एक किशोरी का शव मिला था।

परिजन ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की थी। इसके बाद विष्णु पर उसके अपहरण और रेप के बाद हत्या का आरोप लगा। फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मामला अभी भी कोर्ट में है, लेकिन इस मामले में विष्णु 4 साल तक जेल में रहा। इसके बाद उसे जमानत मिली, लेकिन पिछले दिनों तारीख पर हाजिर न होने के कारण उसे फिर से जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए हैं।
पुलिस ने युवती को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज कराए हैं।

कथावाचक ने लापता किशोरी को पहचाना
अलीगढ़ के एक कथावाचक उदय कृष्ण शास्त्री नवंबर में हाथरस में कथा करने गए थे। कथा स्थल पर 7 साल पहले गायब हुई किशोरी (अब युवती) भी आई थी। कथावाचक ने उसे पहचान लिया। उन्हें शक भी हुआ। इसके बाद 1 दिसंबर को वे जेल में बंद युवक की मां के साथ जाकर SSP से मिले और जानकारी दी।

कथावाचक ने बताया कि जेल में बंद युवक की मां सुनीता देवी उनकी शिष्या हैं। वे कई साल से उनके आश्रम में आ रही हैं। वे इस परिवार को अच्छी तरह से जानते हैं। कथा के दौरान युवती को देखकर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने उसके बारे में पता किया। इसके बाद गांव के लोगों ने उन्हें बताया कि वह कुछ साल पहले कहीं से आई है।

ये तस्वीर कोर्ट के अंदर की है। युवती को पुलिस की सुरक्षा में लाया गया था। उसके साथ महिला पुलिस भी थी।
ये तस्वीर कोर्ट के अंदर की है। युवती को पुलिस की सुरक्षा में लाया गया था। उसके साथ महिला पुलिस भी थी।

पुलिस ने युवती को किया गिरफ्तार
लोगों ने बताया कि युवती गांव में नाम बदलकर अपने पति राजकुमार और दो बच्चों के साथ रहती है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच करने की मांग की। पिछले दिनों जब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक अलीगढ़ आए तो उन्हें भी सारी कहानी बताई। जिसके बाद युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट में दर्ज कराए गए युवती के बयान
SSP के निर्देश पर सीओ राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने युवती को हाथरस के गांव नगला चोखा में जाकर गिरफ्तार कर लिया। युवती यहां नाम बदलकर रह रही थी। युवती को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर सिविल जज के कोर्ट में युवती के बयान दर्ज कराए गए। पुलिस ने युवती का डीएनए टेस्ट कराने की मांग की।

ये तस्वीर कथावाचक उदय कृष्ण शास्त्री की है। इन्होंने ही किशोरी को पहचाना। जिसके बाद ये मामला उजागर हुआ।

DNA टेस्ट से सारी स्थिति होगी साफ
SSP कलानिधि नैथानी ने बताया कि मामला काफी पेचीदा है। डीएनए टेस्ट से ही स्थिति साफ हो सकती है।

मां बोली- बेटे को जल्द रिहा किया जाए

ये तस्वीर आरोपी विष्णु की मां सुनीता देवी की है। उनका कहना है कि उनके बेटे को फंसाया गया है। वह निर्दोष है।
ये तस्वीर आरोपी विष्णु की मां सुनीता देवी की है। उनका कहना है कि उनके बेटे को फंसाया गया है। वह निर्दोष है।

जेल में सजा काट रहे विष्णु की मां सुनीता देवी ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को झूठे केस में फंसाया गया है। उनके बेटे ने कुछ नहीं किया था। फिर भी उसके ऊपर अपहरण, रेप और हत्या के आरोप लगाकर जेल भेज दिया गया। मेरे बेटे को जल्द से जल्द रिहा किया जाए और उसके ऊपर झूठा केस दर्ज कराने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Related posts

मिशन 2023 के लिए भाजपा की नई रणनीति:MP भाजपा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया नया टास्क

presstv

पीएफआई पर पाबंदी न्यायोचित है या नहीं, इस पर निर्णय के लिए केंद्र ने अधिकरण गठित किया

Admin

12वीं के बाद फोटोग्राफी में बना सकते हैं करियर, नाम के साथ मिलेगा अच्छा पैसा

Admin

महाराष्ट्र के लिए 2 अच्छी खबरें:मुंबई में लगातार कम हो रही कोरोना मरीजों की संख्या, राज्य में 18 से अधिक उम्र वालों को वैक्सीन मुफ्त लगेगी

presstv

यह दौर पत्रकारिता के राजनीतिकरण और राजनीति के पत्रकारिताकरण का है

presstv

गहलोत की तारीफ पर भड़के पायलट:कहा- बगावत करने वालों पर तुरंत एक्शन हो; CM की नसीहत- ऐसा बयान नहीं देना चाहिए

presstv

Leave a Comment