राहुल गांधी के सामने फेंके लहसुन, लहराई माला:भाजपा समर्थक ने लगाई खुद को आग; रणथंभौर पहुंचीं सोनिया - THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
September 23, 2023
THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
kota_1670468043
राजनीति राजस्थान राज्य वर्ल्ड न्यूज विशेष व्यापार शिक्षा संपादकीय स्वस्थ्य

राहुल गांधी के सामने फेंके लहसुन, लहराई माला:भाजपा समर्थक ने लगाई खुद को आग; रणथंभौर पहुंचीं सोनिया

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के चौथे दिन राहुल गांधी और कांग्रेस नेता 6 घंटे में 23 किमी चले। कोटा से शुरू हुई यह यात्रा बूंदी जिले में खत्म हो गई है। राहुल गांधी अब सोनिया गांधी से मिलने रणथंभौर जा रहे हैं। 9 दिसंबर को यात्रा का ब्रेक डे रहेगा। अब दस दिसंबर को बूंदी से यात्रा की शुरुआत होगी।

आज कोटा में हुई एक ही फेज की यात्रा में भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान एक भाजपा समर्थक युवक ने खुद को आग लगाकर सुसाइड का प्रयास किया। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने अपनी वर्दी उतारकर उसकी आग बुझा दी। युवक कांग्रेस की नीति को लेकर नाराज था। आज यात्रा के दौरान किसानों ने यात्रा के रास्ते में लहसुन फेंककर जमकर नारेबाजी की। एरोड्रम सर्किल पर भारतीय किसान संघ ने प्रदर्शन किया। किसानों की शिकायत थी कि सरकार की अनदेखी से फसल के सही रेट नहीं मिल रहे।

कोटा में भारी भीड़ के कारण कई बार भगदड़ की स्थिति नजर आई। कई बार लोग राहुल का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनके पास पहुंच गए। आज यात्रा में राहुल गांधी कोचिंग जा रहे स्टूडेंट्स से भी मिले। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप ही देश का भविष्य हो…लव यू।

कोटा में यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ को राजस्थान सरकार के पावरफुल मिनिस्टर शांति धारीवाल के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है। धारीवाल कोटा से ही विधायक हैं और गहलोत के करीबी मंत्रियों में शामिल हैं।

आज सुबह करीब 6.15 बजे कोटा के सूर्यमुखी हनुमान मंदिर यात्रा की शुरुआत हुई है। कोटा जिले में यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव करके छोटा कर दिया गया। अब बूंदी जिले के केशोरायपाटन में राहुल गांधी की यात्रा का कैंप बनाया गया है, जहां पर दो दिन नाइट स्टे होगा।

कोटा में राहुल गांधी सहित दूसरे नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा की पेंटिंग में पंजे से छाप लगाई।
कोटा में राहुल गांधी सहित दूसरे नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा की पेंटिंग में पंजे से छाप लगाई।
राहुल गांधी सुरक्षा घेरे से निकलकर कोचिंग स्टूडेंट्स से मिले और कुछ मिनटों तक उनसे बात भी की।
राहुल गांधी सुरक्षा घेरे से निकलकर कोचिंग स्टूडेंट्स से मिले और कुछ मिनटों तक उनसे बात भी की।
सुबह की सर्दी में भी काफी बच्चे राहुल से मिलने पहुंचे। राहुल भी ज्यादा से ज्यादा बच्चों और लोगों से बात करने का प्रयास करते दिखे।
सुबह की सर्दी में भी काफी बच्चे राहुल से मिलने पहुंचे। राहुल भी ज्यादा से ज्यादा बच्चों और लोगों से बात करने का प्रयास करते दिखे।

वहीं, कोटा में यात्रा के कार्यक्रम में बदलाव से सियासत गर्मा गई है। इससे पहले बुधवार को यहां सचिन पायलट के पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर भी सियासी तनाव देखने को मिला था। हालांकि कार्यक्रम में बदलाव को लेकर जयराम रमेश ने कहा था कि इस तरह के बदलाव सामान्य बात हैं।

सोनिया गांधी के शामिल होने के आसार
राहुल गांधी की यात्रा में 9 दिसंबर को ब्रेक होगा। इसके बाद 10 दिसंबर को राहुल गांधी के साथ केवल ​महिला पैदल यात्री ही चलेंगी। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में भी महिलाओं के लिए एक दिन रखा गया था।

उसी तर्ज पर यहां भी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल के साथ केवल महिला यात्री चलेंगी। इस दिन सोनिया गांधी के भी यात्रा में शामिल होने की संभावना है। इससे पहले आज सुबह दस बजे सोनिया गांधी रणथंभौर पहुंचीं। वे यहां नौ दिसंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।

यात्रा से जुड़े बड़े अपडेट

  • कोटा में आज यात्रा के दौरान एक भाजपा समर्थक युवक ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने तुरंत ही युवक की आग बुझा दी। इस घटना के बाद यात्रा में हल्की भगदड़ का माहौल बन गया।
  • सोनिया गांधी भी आज सवाई माधाेपुर पहुंचीं। सोनिया अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए आई हैं। राहुल गांधी आज सोनिया गांधी से मिलने रणथंभौर जाएंगे। जानकारी के अनुसार सोनिया दो दिन यहीं रहेंगी और दस दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकती हैं।
  • कोटा में सुबह एक बार भगदड़ की स्थिति बन गई जब अचानक बड़ी संख्या में लोग सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए राहुल गांधी के करीब पहुंच गए। राहुल के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट जैसे बड़े नेता भी मौजूद थे। कोटा में यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ को देखकर सियासी चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। इसे शांति धारीवाल के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा गया।
  • भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में चौथे दिन की शुरुआत सुबह 6.15 बजे हुई। राहुल की यात्रा आज आधे दिन ही चलेगी। बिना किसी ब्रेक के यात्रा सुबह करीब 11.30 बजे खत्म होगी।
  • कोटा में यात्रा को लेकर पार्टी नेताओं के बीच खींचतान भी देखने को मिली थी। कोटा में सचिन पायलट के पोस्टर हटाने पर भी विवाद हो गया था। कोटा यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल का होम टाउन है। धारीवाल राहुल गांधी के सामने कोटा के विकास को शो केस करना चाहते थे।

राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा का चौथा दिन तस्वीरों में….

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन था। यात्रा में राहुल गांधी से मिलने के लिए नेताओं के साथ स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे।
राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन था। यात्रा में राहुल गांधी से मिलने के लिए नेताओं के साथ स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे।
राहुल की यात्रा के स्वागत के लिए लोग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आज सुबह कुछ युवा फूल का सुस्वागतम बनाकर यात्रा में पहुंचे।
राहुल की यात्रा के स्वागत के लिए लोग नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आज सुबह कुछ युवा फूल का सुस्वागतम बनाकर यात्रा में पहुंचे।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस के कई प्रदेश स्तरीय नेताओं से बातचीत की।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कांग्रेस के कई प्रदेश स्तरीय नेताओं से बातचीत की।
कोटा के सफर में यात्रा को काफी सपोर्ट मिला। यहां के हर चौराहे-सड़क पर सुबह से ही यात्रा के समर्थन में नारे लगाते लोग दिख रहे हैं।
कोटा के सफर में यात्रा को काफी सपोर्ट मिला। यहां के हर चौराहे-सड़क पर सुबह से ही यात्रा के समर्थन में नारे लगाते लोग दिख रहे हैं।
सुबह उमड़ी भीड़ को देखकर राहुल भी काफी खुश दिखे। उन्होंने स्टूडेंट्स से बात करने के साथ आम लोगों से भी बात की।
सुबह उमड़ी भीड़ को देखकर राहुल भी काफी खुश दिखे। उन्होंने स्टूडेंट्स से बात करने के साथ आम लोगों से भी बात की।
भारत जोड़ो यात्रा की पेटिंग्स भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। कोटा शहर में यात्रा के दौरान अलग-अलग रंगों से नेता यहां प्रिंट करते नजर आए।
भारत जोड़ो यात्रा की पेटिंग्स भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। कोटा शहर में यात्रा के दौरान अलग-अलग रंगों से नेता यहां प्रिंट करते नजर आए।
भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत लोग अलग-अलग तरीके से कर रहे हैं। कोटा में आज सुबह लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत लोग अलग-अलग तरीके से कर रहे हैं। कोटा में आज सुबह लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
राजस्थान में आज यात्रा का चौथा दिन है, लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ आज ही देखने को मिली।
राजस्थान में आज यात्रा का चौथा दिन है, लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ आज ही देखने को मिली।
कोचिंग के लिए पॉपुलर सिटी कोटा में राहुल गांधी को लेकर क्रेज देखा गया। आज सुबह यात्रा के दौरान स्टूडेंट्स को देखकर राहुल ने बच्चों को पास बुलाया और उनसे बात की।
कोचिंग के लिए पॉपुलर सिटी कोटा में राहुल गांधी को लेकर क्रेज देखा गया। आज सुबह यात्रा के दौरान स्टूडेंट्स को देखकर राहुल ने बच्चों को पास बुलाया और उनसे बात की।
कोटा में आज कड़ाके की ठंड थी। इसके बाद भी राहुल ने यात्रा तय समय पर ही शुरू की।
कोटा में आज कड़ाके की ठंड थी। इसके बाद भी राहुल ने यात्रा तय समय पर ही शुरू की।
राहुल लगातार यात्रा में मिलने आ रहे किसानों, बच्चों, महिलाओं से बात कर रहे हैं। हालांकि एक दिन पहले वे पुलिस की सख्ती के कारण नाराज भी दिखे।
राहुल लगातार यात्रा में मिलने आ रहे किसानों, बच्चों, महिलाओं से बात कर रहे हैं। हालांकि एक दिन पहले वे पुलिस की सख्ती के कारण नाराज भी दिखे।
भारत जोड़ो यात्रा में आज सुबह से ही भारी भीड़ नजर आई। सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग यात्रा के स्वागत के लिए खड़े नजर आए।
भारत जोड़ो यात्रा में आज सुबह से ही भारी भीड़ नजर आई। सड़कों के दोनों ओर हजारों की संख्या में लोग यात्रा के स्वागत के लिए खड़े नजर आए।
भारत जोड़ो यात्रा में बच्चे अलग-अलग वेशभूषा पहनकर पहुंच रहे हैं। आज भी दो बच्चे राधा-कृष्ण का रूप बनाकर पहुंचे।
भारत जोड़ो यात्रा में बच्चे अलग-अलग वेशभूषा पहनकर पहुंच रहे हैं। आज भी दो बच्चे राधा-कृष्ण का रूप बनाकर पहुंचे।

Related posts

CG में 3 हजार पदों पर भर्तियां:विद्युत वितरण कंपनी ने लाइनमेन के पदों की संख्या दोगुनी की, 20 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन; सिर्फ मूल निवासी ही होंगे पात्र

presstv

हिमाचल में कांग्रेस विधायकों को सेफ हाउस में रखेगी:पार्टी को खरीद-फरोख्त का डर, अभी चंडीगढ़ ले जाएंगे; रायपुर में रिसॉर्ट भी बुक

Admin

कोराना वालेंटियर और पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका ट्रॉला, वाहन में भूसे के नीचे निकले 67 गाय-बछड़े

presstv

कुंभ 2021: क्या नेताओं के लिए ग्रहों की चाल आम ज़िंदगियों से ज़्यादा महत्वपूर्ण है

presstv

जोगी की बहू पर केस:छग के पूर्व CM का जाति प्रमाणपत्र गलत था; अब बहू का मरवाही उपचुनाव में जमा सर्टिफिकेट भी फर्जी बताया गया

Admin

धरना दे रहे पहलवान दिल्ली से रवाना:पुलिस ने कहा- जंतर-मंतर पर नहीं आने देंगे, किसान बोले- सब्जी-फल और दूध की सप्लाई बंद करेंगे

Admin

Leave a Comment