राहुल गांधी की सुरक्षा पर सवाल:CM बघेल बोले- केंद्र ने जानबूझकर सुरक्षा में लापरवाही बरती - THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
October 4, 2023
THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
20221229150854_ganbhir0
Other छत्तीसगढ़ जीवन शैली तकनीक देश दुनिया राजनीति राज्य वर्ल्ड न्यूज विशेष स्वस्थ्य

राहुल गांधी की सुरक्षा पर सवाल:CM बघेल बोले- केंद्र ने जानबूझकर सुरक्षा में लापरवाही बरती

राहुल गांधी की सुरक्षा में जानबूझकर चूक का आरोप कांग्रेस लगा रही है। इस मामले में गुरुवार को मीडिया से चर्चा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने बयान दिया। रायपुर से नवागढ़ रवाना होने के पहले हैलीपैड पर उन्होंने मीडिया से बात की। इसके साथ राज्यपाल की ओर आरक्षण विधेयक रोकने पर एक बार फिर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- राहुल गांधी की सुरक्षा में ढिलाई बरती गई है। जब भारत जोड़ो यात्रा ने दिल्ली प्रवेश किया तो उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई। दिल्ली की पुलिस केंद्र सरकार के अधीन आती है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के सही इंतजाम नहीं किए। वहां अफरा-तफरी की परिस्थिति बनी, ये दुर्भाग्यजनक है और चिंता का विषय भी है।

इधर CRPF बोली- राहुल सुरक्षा नियम तोड़ते हैं
CRPF ने गृह मंत्रालय को बताया है कि, राहुल गांधी खुद अपनी सुरक्षा काे हल्के में लेते हैं, प्रोटोकॉल्स तोड़ते हैं। कांग्रेस ने सुरक्षा में चूक की शिकायत की थी। सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) ने राहुल गांधी की सुरक्षा चूक मामले में गृह मंत्रालय को जवाब सौंपा है। CRPF ने कहा कि राहुल ने 2020 से अब तक 113 बार सुरक्षा के नियम तोड़े हैं। कई बार तो उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ही सुरक्षा के तय निर्देशों का उल्लंघन किया है। इस बारे में उन्हें समय-समय पर अवगत भी करवाया जाता रहा है। कांग्रेस ने बुधवार को दिल्ली में राहुल गांधी की सुरक्षा चूक मामले में गृहमंत्री अमित शाह से शिकायत की थी। इसके अगले ही दिन गुरुवार को CRPF ने इस पर जवाब दिया है।

Related posts

तालिबान ने PAK फौजी का सिर काटा:कत्ल के बाद सैनिक का शव पेड़ पर लटकाया

Admin

नए कानून से टूरिज्म खतरे में:इंडोनेशिया सरकार के फैसले से टूरिज्म सेक्टर और ऑस्ट्रेलिया नाराज, सड़कों पर उतरे लोग

Admin

पूर्व सांसद डॉ. खेलन राम जांगड़े का हार्ट अटैक से निधन; 30 साल पहले लोकसभा सदस्य रहे, फिर बिलासपुर से नहीं जीत सकी कांग्रेस

presstv

CM योगी के दावे पर तंज:पूर्व CM अखिलेश यादव ने कहा- ऑक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे लोग, सरेआम झूठ बोल रही BJP सरकार

presstv

कोरोना कर्फ्यू में डबल मर्डर:बैतूल में रात में बाइक से जा रहे थे मां और बेटे, रॉड से किया हमला, सुबह सड़क पर मिले दोनों के शव

presstv

वनविभाग में कंक्रीट पोल एवं फैंसिंग तारों के गुणवत्ता के जांच की मांग

presstv

Leave a Comment