Threads के यूजर्स में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और कई मशहूर हस्तियां शामिल, एक दिन में हुए करोड़ों डाउनलोड - THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
September 23, 2023
THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
n5163963681688746110206a74623eaed1945fc3f8c90182a316cd261ae1b07ae74eec557dfe6362c155ac5
जीवन शैली तकनीक देश दुनिया मनोरंजन राजनीति राज्य रोजगार वर्ल्ड न्यूज विशेष व्यापार शिक्षा संपादकीय स्वस्थ्य

Threads के यूजर्स में केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और कई मशहूर हस्तियां शामिल, एक दिन में हुए करोड़ों डाउनलोड

मेटा ने कल 6 जुलाई को अपने नए माइक्रो ब्लॉगिंग एप Threads को पेश किया है। इस एप को काफी पसंद किया जा रहा है। मेटा ने इस एप को ट्विटर की टक्कर में पेश किया है। थ्रेड्स एप को एक दिन में ही 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है।

अब इस लिस्ट में एस जयशंकर सहित कई शीर्ष मंत्री, अरविंद केजरीवाल जैसे मुख्यमंत्री, माधुरी दीक्षित, शिखर धवन और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जैसी मशहूर हस्तियां शामिल हो गईं हैं।

दो दिन में 50 मिलियन से ज्यादा साइन-अप

ट्विटर प्रतिद्वंद्वी एप ने दो दिनों के भीतर 50 मिलियन से अधिक साइन-अप जुटाए हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जैसे केंद्रीय मंत्री नए लॉन्च किए गए टेक्स्ट-आधारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा थ्रेड्स में यूजर्स बन गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने भी थ्रेड्स पर अपना अकाउंट बनाया है। प्लेटफार्म पर शामिल होने वाले अन्य केंद्रीय मंत्रियों में प्रल्हाद जोशी, गिरिराज सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत शामिल हैं।

आते ही छा गया थ्रेड्स एप, इन मुख्यमंत्रियों के किया ज्वाइन

थ्रेड्स को एलन मस्क के स्वामित्व वाली माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीधे प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जा रहा है। इस एप ने अपने लॉन्च के 24 घंटों के भीतर 30 मिलियन यूजर्स प्राप्त किए। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपने आधिकारिक थ्रेड्स अकाउंट पर इसकी घोषणा की।

नए माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और गोवा के मंत्री डॉ. प्रमोद सावंत भी शामिल हुए हैं।

इन बॉलीवुड हस्तियों और क्रिकेटरों ने भी ज्वाइन किया Threads

मेटा की नई माइक्रोब्लॉगिंग साइट को कई बॉलीवुड हस्तियों ने ज्वाइन किया है। लिस्ट में निर्देशक करण जौहर, क्रिकेटर शिखर धवन, ऋषभ पंत और सुरेश रैना के साथ-साथ अभिनेत्री काजोल, माधुरी दीक्षित, तापसी पन्नू, तमन्ना भाटिया, मृणाल ठाकुर, सोनाक्षी सिन्हा और परिणीति चोपड़ा और अभिनेता अभिषेक बच्चन, अल्लू अर्जुन, जूनियर एनटीआर, चिरंजीवी, महेश बाबू और अली फजल सहित कई हस्तियां शामिल हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, नेटफ्लिक्स और यशराज फिल्म्स के आधिकारिक अकाउंट भी थ्रेड्स पर दिखाई दिए हैं। एप से जुड़ने वाले अन्य लोगों में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु और गौर गोपाल दास भी शामिल हैं।

Related posts

नगालैंड: राज्य को पहली बार मिलीं महिला विधायक, दो प्रत्याशी विजयी

Admin

12वीं के स्कूल टॉपर छात्रों को भी मिलेगी ई-स्कूटी:CM शिवराज ने टॉपर्स का किया सम्मान; बोले-इस बार 78 हजार बच्चों को लैपटॉप देंगे

Admin

सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज ने कहा- वामपंथी सरकारें हर जगह हिंदू मंदिरों पर कब्ज़ा कर चुकी हैं

Admin

ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाली फ्लाइट्स पर 15 मई तक रोक लगाई; दुनियाभर में पिछले 24 घंटे में 6.72 लाख केस आए

presstv

‘पक्षी पर सवार होकर भारत गए थे सावरकर’- कर्नाटक पाठ्यपुस्तक समिति ने इसे बताया साहित्यिक ‘शृंगार’

Admin

नहीं रहे विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी:हार्ट अटैक से निधन

presstv

Leave a Comment