बांदा की Shocking Love Story: मुस्लिम लड़की से शादी के बाद सामने आया भयानक कांड - THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
December 5, 2023
THE PRESS TV (द प्रेस टीवी)
N550337464169823167490319b37754943d8d6ee0150f1227c6275b288c293c9ed82b2f19939bcb254eb023
धर्म

बांदा की Shocking Love Story: मुस्लिम लड़की से शादी के बाद सामने आया भयानक कांड

बांदा . उत्तर प्रदेश के बांदा में करन और गुलनाज की Love Story चर्चा का विषय बनी हुई है। 15 अक्टूबर को करन की हत्या कर दी गई थी। शक गुलनाज के परिजनों पर है। मुंबई पुलिस को करन का गला कटा शव मिला था।

गुलनाज भी तब से गायब है। बांदा निवासी कपल सालभर पहले घर से भागे थे। उन्होंने मध्य प्रदेश के छतरपुर जाकर शादी कर ली थी।

बांदा की शॉकिंग लव स्टोरी, मुस्लिम लड़की और हिंदू लड़के की शादी, पढ़िए 10 बड़ी बातें

1.करन और गुलनाज की शादी करन की बड़ी बहन ने कराई थी। हालांकि कपल को लगातार अपनी जान का खतरा बना हुआ था। करन कुछ समय दिल्ली में अपने चाचा के घर रहा। फिर कपल कानपुर आ गया। तब गुलनाज प्रेग्नेंट थी, लेकिन उसने अबॉर्शन कर लिया।

2. पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि करन के परिजनों ने कपल को गांव लौट आने की गुजारिश की। यह खबर गुलनाज के भाई को पता चली। वो मुंबई में रहता है।

3. कहा जा रहा है कि गुलनाज के भाई के कहने पर कपल 11 अक्टूबर को मुंबई चला गया। इसके बाद 15 अक्टूबर को करन की गला कटी लाश मिली। गुलनाज तब से गायब है।

4. हालांकि पुलिस ने गुलनाज के पिता सहित परिवार के 6 सदस्यों को अरेस्ट कर लिया है। करन के परिवार का आरोप है कि उन्होंने गुलनाज को छुपाकर रखा

5. करन बांदा जिले के चिल्ला गांव का रहने वाला था। वो यहां पान की दुकान चलाता था। करन के परिवारवाले इसके लिए गुलनाज को ही दोषी ठहराते हैं।

6. करन के परिवार का आरोप है कि गुलनाज उन्हें पसंद नहीं थी। कपल की शादी करन की बड़ी बहन ने ही कराई थी। इससे परिजन उससे भी नाराज हैं।

7.करन और गुलनाज का घर बमुश्किल 3 किमी की दूरी पर है। आराेप है कि गुलनाज के परिजन लगातार धमकियां दे रहे थे।

8. मुंबई पुलिस की जांच में पता चला कि जब कपल मुंबई पहुंचा, तब उन्हें कार से लेने गुलनाज का भाई, पिता और मां मौजूद थी।

9.आशंका है कि गुलनाज के भाई ने कपल को पहले यहां-वहां घुमाया और फिर सुनसान जगह पर ले जाकर करन का गला काट दिया। करन के परिजनों का कहना है कि उन्हें एक लड़की का शव मिलने की बात भी पता चली थी, लेकिन वो गुलनाज है, यह स्पष्ट नहीं है।

10.इस मामले में अब कपल की शादी कराने वाली करन की बड़ी बहन रेखा भी गुलनाज पर बरस रही है। रेखा की ससुराल छतरपुर में है। आरोप है कि गुलनाज जिंदा है। लोगों का गुमराह करने किसी और की डैड बॉडी उन्हें दिखा दी गई।

है।

Related posts

उत्तर प्रदेश: जबरन धर्मांतरण के आरोप में सात के ख़िलाफ़ मामला दर्ज, तीन महिलाएं गिरफ़्तार

Admin

मुस्लिम सिक्कों पर शिव के बैल: हिंदू तुर्क शाह की अजीब दुनिया

Admin

ज्ञानवापी केस: हिंदू पक्ष में मतभेद, 11 अक्टूबर को फैसला सुना सकता है कोर्ट

Admin

Shah Rukh Khan plays a scientist in Ranbir Kapoor, Alia Bhatt-starrer Brahmastra: report

Admin

जब CM बघेल के हाथ पर शख्स ने मारे एक के बाद एक 5 सोंटे, वायरल हो रहा है Video

presstv

हरियाणा: दो सौ से ज़्यादा लोगों की भीड़ का मस्जिद पर हमला, नमाज़ियों को गांव से निकालने की धमकी दी

presstv

Leave a Comment